स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हुई कानपुर की प्रदूषित हवा – जानिए सावधानी के कैसे बने जिम्मेदार नागरिक

0
20231104_132425
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
 
Kanpur News – कानपुर के लोगों को अब सावधान की जरूरत होगी। क्योंकि पटाखों के धुएं और वाहनों की धमाचौकड़ी के साथ ठंड आते ही धुंध की छाया आपको बीमार कर सकती है। इस संबंध में डॉक्टर शैलेन्द्र तिवारी ने अपनी सलाह देते हुए जनता से अपील की है। 
 
 
दशहरा से बढ़ा प्रदुषण   
 
 
दशहरे के पर्व पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े जिससे प्रदुषण का स्तर काफी बढ़ गया। बढ़ते प्रदुषण के बीच लोगों ने कूड़ा जलाना भी शुरू कर दिया है। जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक माना जा रहा है। हवा में घुला यह जहर आपको बीमार कर सकता है लेकिन जिम्मेदार नागरिक और प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है। एक तरफ लोग कूड़े के ढेर में आग लगाकर वातावरण को प्रदूषित कर रहे है तो दूसरी तरफ जिम्मेदार विभाग नगर निगम अपनी आंखे बंद किए है। 
 
 
जानिए डॉक्टर की सलाह 
 
 
प्रदूषित वातावरण से बचने के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टर शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि पहले तो सरकार को एक ऐसा नियम निकालना चाहिए जो पटाखे प्रदूषण रहित हो वही  बाजारों में बिके, साथ ही आम जन मानस को भी प्रदूषण से बचने के लिए प्रदूषण रहित पटाखों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने जनता से खुद भी सावधान रहने की सलाह दी है। जिसके लिए मास्क का प्रयोग करें और धुएं से बचने की को कहा। इसी के साथ उन्होंने अपने आस पास के लोगों को जागरूक करते हुए कूड़े इत्यादि को न जलाने की सलाह दी है। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading