कानपुर के “मिलावटखोर” हो जाएं “सावधान” – “डीएम विशाख जी” ने रवाना की “मोबाइल प्रयोगशाला वैन”

0
20231020_124428
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – मिलावटखोरों के लिए एक ख़ास खबर है कि इस वर्ष 2023 से उन्हें सावधान रहने की जरुरत होगी। क्योंकि जिला प्रशासन ने एक ऐसा समाधान खोज निकाला है, जिसके तहत अब छापेमारी के दौरान लिए जाने सैम्पल को किसी लाइब्रेरी नहीं भेजना पड़ेगा। बल्कि कार्रवाई के दौरान मौके पर ही पता कर लिया जाएगा कि किसी व्यापारी या प्रतिष्ठान ने अपने खाद्य सामग्री में मिलावट की है या नहीं। इस खोज के तहत जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने मोबाइल प्रयोगशाला वैन को हरी झंडी दिखाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रवाना कर दिया है। 
 
जानिए इस वैन की खासियत 
 
गुरुवार के दिन जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने इस मोबाइल प्रयोगशाला वैन को हरी झंडी दिखाई और अगली कार्रवाई के लिए कानपुर जिले के लिए रवाना की। आपको बताते चलें कि दिवाली के त्यौहार पर मिलावटखोर काफी सक्रिय हो जाते है। खासतौर पर मिठाई का कारोबार करने वाले मिलावटख़ोरी करने लगते है। खाद्य पदार्थों की मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने चलती फिरती प्रयोगशाळा वैन बनाई है। मोबाइल वैन में बनी प्रयोगशाला में आसानी से मिठाइयों को टेस्ट करके उसकी सैम्पलिंग को चेक करके उसकी गुणवत्ता को जाना जा सकेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब खाद्य  किसी प्रतिष्ठान या खोया मार्केट या किसी खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारती है तो उसकी सैम्पलिंग को मौके पर ही टेस्ट किया जा सकेगा। इसके लिए टीम के सदस्य किसी भी समय वैन को मोबाइल फोन करके बुला सकेंगे। साथ ही इस प्रयोगशाला वैन के द्वारा टेस्ट के बाद आई रिपोर्ट विधिक कार्रवाई में मान्य होगी। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading