Kanpur News: प्रेम संबंधों के विवाद में हुई थी प्रेमी की हत्या, पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, तीन गिरफ्तार

0
5e20dea5-1947-4a41-a1a2-05a184ae9646

#image_title

कानपुर पुलिस ने 14 अगस्त को शिवली इलाके में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद में हुई इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ने की प्रेस कांफ्रेंस 

डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक का नाम कुलदीप निषाद था। मामले की जांच में सामने आया कि कुलदीप के पवन कुमार की बहन से संबंध थे। इसको लेकर पवन कई बार आपत्ति जता चुका था, लेकिन जब कुलदीप नहीं माना तो पवन ने अपने दो दोस्तों नवीन कुमार और कौशल कुशवाहा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पढ़िए पुलिस की जांच और कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपियों ने स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया। कार में ही कुलदीप का गला दबाकर हत्या की गई। सर्विलांस और टीम की सक्रियता से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और बरामद स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है।

सजा दिलाकर रहेगी पुलिस 

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाएंगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading