कानपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 24 उपनिरीक्षक और 3 मुख्य आरक्षियों का हुआ तबादला, पढ़ें सभी का नाम

0
42ad79ad-5790-4f18-9f33-0ca9271a9d84

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। राजधानी से लेकर ज़िलों तक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो रहा है। इसी क्रम में कानपुर नगर में भी पश्चिम जोन मुख्यालय से व्यापक पैमाने पर फेरबदल हुआ है। यहाँ 24 उपनिरीक्षकों और 3 मुख्य आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

उप निरीक्षकों की तबादला लिस्ट 

ताज़ा आदेश के अनुसार, प्रेम वीर सिंह को पीआरओ पुलिस उपायुक्त पश्चिम से बदलकर चौकी प्रभारी बिल्हौर थाना बिल्हौर बनाया गया है। इसी प्रकार सचिन भाटी को चौकी प्रभारी कस्बा बिल्हौर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी गुरुदेव, थाना रावतपुर भेजा गया है।

इसके अलावा पुष्पराज सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रावतपुर से चौकी प्रभारी पनकी रोड थाना कल्याणपुर, जबकि मनोज कुमार विश्वकर्मा को चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय थाना कल्याणपुर से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रावतपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में अनिल मलिक को थाना बिठूर से चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय, सत्यपाल को चौकी प्रभारी रैकेपुर थाना सचेंडी से थाना चौबेपुर, और राकेश कुमार नादर को चौकी प्रभारी गुरुदेव थाना रावतपुर से चौकी प्रभारी कस्बा बिठूर भेजा गया है।

वहीं, विकास कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी कस्बा बिठूर से थाना पनकी, सुभाष चंद्र मौर्य को थाना बिठूर से चौकी प्रभारी रैकेपुर थाना सचेंडी, प्रदीप कुमार को पश्चिम जोन मुख्यालय से थाना चौबेपुर और महेश सिंह को पश्चिम जोन मुख्यालय से सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजा गया है।

अन्य तबादले

इसके अतिरिक्त प्रमोद पांडेय को थाना बिठूर, दीपक यादव को थाना अरौल, सुरेश प्रताप सिंह को थाना रावतपुर, अवनीत कुमार को थाना सचेंडी, भानु प्रताप गौतम को थाना कल्याणपुर और सतेंद्र कुमार को थाना बिठूर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही शिवांक मिश्रा को थाना रावतपुर, शिवम् त्यागी को पीआरओ पुलिस उपायुक्त पश्चिम, पंकज कुमार मिश्रा को पश्चिम जोन मुख्यालय, विनोद कुमार दिनकर को थाना ककवन, गौरव मुदगल को थाना अरौल, सोनम भदौरिया को थाना रावतपुर और शिवानी तिवारी को थाना सचेंडी भेजा गया है।

मुख्य आरक्षियों का स्थानांतरण

इसी बदलाव में तीन मुख्य आरक्षियों का भी तबादला किया गया है। इनमें विकास सुधाकर को पश्चिम जोन मुख्यालय से थाना कल्याणपुर, अमित कुमार को पश्चिम जोन मुख्यालय से थाना चौबेपुर और कुलदीप सिंह को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय कल्याणपुर से थाना बिल्हौर स्थानांतरित किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading