कानपुर पुलिस में दिखा आस्था का संगम, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के साथ ही पूरे पुलिस वालों ने झुलाया पलना

0
1d0dc8c4-c293-42c6-a545-27199d511392

#image_title

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जहां पूरा कानपुर भक्ति में लीन है वहीं कानपुर की कमिश्नर पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मचारियों में आस्था का बड़ा सैलाब देखने को मिला। एक तरफ कमिश्नर ऑफ़ पुलिस अखिल कुमार जनता की सुरक्षा का बीड़ा उठाये हुए थे तो वहीं उन्होंने नगर के मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किये। इसी तरह महानगर के अन्य अधिकारीयों ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की।

इस तरह से निभाई अपनी जिम्मेदारी 
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा जेके मंदिर, इस्कॉन मन्दिर व कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भजन कीर्तन में सम्मिलित होकर जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाया, पुलिस आयुक्त ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/ अपराध, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स, SHO कोतवाली, SHO नजीराबाद, SHO बिठूर, अन्य अधिकारी व सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।
परिवार के साथ जे के मंदिर पहुंचे पुलिस उपयुक्त सेंट्रल 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह महोदय ने अपने परिवार सहित जे.के. मंदिर में आयोजित भव्य आरती में सहभागिता कर श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।
इस अवसर पर उन्होंने नगर वासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, झाँकी दर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त महोदय ने आयोजन की सराहना कर आयोजकों को सफल कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में, थाना कोहना परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी महोदय द्वारा आरती कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया गया, जहाँ थाना स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर महोदय द्वारा सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस लाइन और PAC ग्राउंड में हुआ भव्य आयोजन 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन कानपुर नगर एवं PAC 37वीं वाहिनी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गयी तथा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।
कार्यक्रम के अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त L/o, सेनानायक 37 वीं वाहिनी पीएसी, RI-प्रथम, RI-द्वितीय व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading