Kanpur News: खाकी के हाथ लगे 6 कलाकार, पूछताछ हुआ तो हो गया बड़ा खुलासा, तुरंत पढ़ें
#image_title
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अप्रसद्ध और अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कमिश्नर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसके तहत पुलिस टीम ने कानपुर से पंजीकृत गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों के साथ उनके गिरोह को भी गिरफ्तार करने का काम किया है जिनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किये गए हैं।
चकेरी पुलिस को इस तरह से मिली सफलता
दरअसल हम जिस पुलिस गुडवर्क की बात कर रहे हैं उसकी शुरुवात उस वक्त हुई जब थाना चकेरी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार कुल 6 संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया तो वह भागने की फ़िराक में थे लेकिन फरार नहीं हो सके और पुलिस उन सभी को ठाणे ले जाकर पूछताछ में जुट गई।
कुछ देर बाद हुआ बड़ा खुलासा
चकेरी पुलिस ने जब सभी से कड़ाई से पूछताछ की तो एक बड़ा खुलासा हुआ जिसके तहत जांच में उनके कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया। इनमें से विजय राय और हिमांशु गौतम थाना चकेरी पर पूर्व में पंजीकृत गैंगस्टर मुकदमे में वांछित भी थे।
कब्जे से बरामद हुआ ये सब
सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ-साथ कुल 6 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।