Kanpur News – जेठ ने डाली गंदी नजर, तो झांसी की रानी बन गई अबला नारी, सिस्टम के आगे हो गई फेल

0
12
कानपुर समाचार – सरकारी सिस्टम से मायूस हुई यूपी की नारी शक्ति, जानिए क्या है पूरा मामला, क्यों लगाया आरोप 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Kanpur News – अपना उत्तर प्रदेश – जहां कहा जाता है कि इस प्रदेश की योगी  निर्देशों के आगे अच्छे अपराधी पानी मांग जाते हैं। वहीं अगर ख़ास क्राइम महिला सम्बंधित हो तो सरकार कोई भी रियायत नहीं बरतना चाहती है। लेकिन एक अबला महिला के आरोप कुछ और ही बयां कर रहे हैं। जिसके साथ उसी के सगे जेठ ने गन्दी नजर डाली लेकिन स्थानीय थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 
हिन्दू रीति रिवाज से की थी शादी   
 
हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी के एक साल बाद ही ससुरालीजनों ने दहेज को लेकर अबला नारी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब अधेड़ जेठ ने गंदी नजर डाली और अश्लील हरकते करना शुरू कर दिया। लेकिन अपने उसूलों की पक्की अबला नारी ने समझौता करने के बजाय विरोध करना शुरू कर दिया। 
 
मंसूबे में नाकाम रहा जेठ 
 
मंसूबों में नाकाम हो चुके ससुर जनो ने उस पर इस कदर कहर ढाया कि वो अबला नारी झांसी की रानी बन गई। ऐसे दहेज लोभियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन वो लचर कानून व्यवस्था के आगे हार गई। अब वो अबला नारी इंसाफ पाने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है।

जानिए कहां का है मामला 

 
मामला कानपुर का है, जहां के एक ब्राह्मण परिवार ने अपनी बेटी की शादी पूरे धूमधाम से की थी। अपनी आंखो में सुंदर ख्वाब सजाए लड़की अपने पीहर के घर पहुंची। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद लड़की को पता चला कि उसका पति शराब का लती है। लड़की ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की घटनाएं होनी शुरू हो गईं। जिसका फायदा उसके अधेड़ जेठ ने उठाना शुरू कर दिया। 
 
कई बार छेड़खानी का किया प्रयास 

लड़की के जेठ ने गंदी नियत से कई बार उसको दबोचने की कोशिश की, लेकिन लड़की मजबूर होते हुए भी नहीं झुकी। इसके बाद फिर शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। लड़की ने जब इसके खिलाफ आवाज उठानी शुरू किया तो उसकी आवाज को दबाने के लिए उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर उसको घर से बाहर भगा दिया।

लड़की ने हार नहीं मानी

मार और लोकलाज से डरी सहमी लड़की अपने मायके पहुंची। उसकी हालत देख घर वाले बदहवास हो गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन अपने कारनामों से मशहूर हो चुकी पुलिस से उसको निराशा ही हाथ लगी। पर लड़की ने हार नहीं मानी, उसने पुलिस आयुक्त से इंसाफ की गुहार लगाई। जिसके बाद थाने में मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। 
 
अब सीएम योगी जी से लगाई गुहार 
 
इंसाफ की आस में लड़की ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ससुरालीजनों को सजा दिलाने के लिए लड़की पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading