Kanpur News – लोहा लेने के लिए तैयार हैं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के जवान, पूरे शहर में होगी मेट्रो

0
14
कानपुर समाचार – 260 जवान कर रहे हैं दिन और रात को एक,  अपर पुलिस महानिदेशक यूपी विशेष सुरक्षा बल ने बढ़ाया हौसला 
 

रिपोर्ट – विशेष संवाददाता – कानपुर नगर

Kanpur News – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का सपना और कानपुर महानगर को सुसज्जित व हाईटेक सुविधाओं से लैस करने की कवायद यानी मेट्रो  जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेट्रो की सुरक्षा के लिए हमारे  उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के कितने जवान अपना दिन और रात एक किए हुए हैं। जिन्होंने यह कर दिखाया है कि वह किसी भी हालत में अपना कदम पीछे नहीं हटाएंगे।

 
260 जवानों की है तैनाती 
 
श्री एल वी एंटनी देव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के निर्देशन में तथा 03वीं विशेष सुरक्षा बल प्रयागराज के पर्यवेक्षण में वर्तमान समय में कानपुर मेट्रो की सुरक्षा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के 260 जवानों द्वारा की जा रही है, जिसमे 09 मेट्रो स्टेशन 01 मेट्रो डिपो, 1 कंट्रोल रूम है। 
 
प्रशिक्षण के बाद किया गया है तैयार 
 
इस कड़ी चुनौती से पूर्व इन जवानों को मेट्रो सुरक्षा से पहले तीन  माह का विशेष प्रशिक्षण कराया गया है। इस प्रशिक्षण के दौरान जवानों को हर परिस्थिति में लोहा लेने के लिए तैयार किया गया है, तथा अनेक प्रकार के कठिन दौर से गुजारा जाता है व किसी भी आपदा से निपटने का लिए यूपी एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण दिलाया गया है। 
 
सुरक्षा उपकरण से लैस हैं जवान 
 
सुरक्षा शाखा द्वारा सुरक्षा संबंधी उपकरण जैसे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, एक्स रे बैगेज स्कैनर आदि उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया है। यूपी एटीएस द्वारा एके-47 एम पी-5 गन तथा ग्लाक पिस्टल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही रूम इंटरवेंशन स्पेशल टेक्टिक्स का प्रशिक्षण दिया गया है तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के जवान प्रशिक्षण के बाद किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए पूर्णतया तैयार  है तथा पूरे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading