Kanpur News – बेकनगंज में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी कमिश्नर पुलिस, रेन बसेरा की है जरुरत

0
4
कानपुर समाचार – सर्दी से मौत होने की जताई जा रही आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मृत्यु का रहस्य 
 
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर

Kanpur News – गुरुवार की सुबह अचानक डायल 112 पर सूचना चलने लगी कि थाना बेकनगंज में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस सूचना को सही पाया। बताए हुए स्थान पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। उसके आस पास कुछ पुराने वस्त्र थे। लेकिन शॉ किसका था यह कोई नहीं बता प् रहा था। इसके लिए पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है।  

 
 जानिए कहां मिला शव 
 
दरअसल गुरुवार की सुबह अब्दुल समद ने 112 काल करके सूचना दी कि एक आदमी चौकी यतीमखाना क्षेत्र नई सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा है। जिसको मौके पर जाकर देखा तो मृत पाया गया। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। जिसका नाम पते की कोई जानकारी नहीं हो पाई। आसपास के लोगों दुकानदारों से जानकारी करने पर पता चला है कि काफी दिनों से यही भीख मांग कर खाता था। शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट आदि के निशान नहीं है। दुकानदारों ने बताया कि ठंड लगने के कारण मर गया होगा। मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है।
 
जिले में शुरू होना चाहिए रेन बसेरा जागरूकता अभियान 
 
वर्ष 2023 की सर्दी की शुरुआत में यह पहली मौत होगी जिसमें कहा जाएगा कि किसी गरीब की मौत सर्दी लगने से हुई है। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम ही दे पाएगी। लेकिन यह जरूर होना चाहिए कि सरकार के विकास को लेकर अग्रसर रहने वाले कानपुर के अधिकारियों को अभी से रेन बसेरा जागरूकता अभियान शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि अभी तो इस मृत्यु पर आशंका है लेकिन कल हकीकत में किसी को अपनी जान न गवाना पड़े। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading