Kanpur News – रक्तदान महादान का कार्य है जारी, संकल्प सेवा समिति ने जला रखी है मानवता की अलख
Kanpur News – संकल्प सेवा समिति एवं क्षत्रिय जागरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संस्था के 151वे रक्तदान शिविर में 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके परोपकार करने का कार्य किया। आपको बताते चलें कि कानपुर की संकल्प सेवा संती ही एक ऐसी संस्था है जो रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करते हुए लोगों को इंसानियत का महत्व बताने के प्रयास में लगी हुई है। जिसकी सरहाना जितना किया जाए वह कम होगी।
रक्तदान शिविर की सफलता के लिए सन्तोष सिंह चौहान अध्यक्ष संकल्प सेवा समिति ने सर्वप्रथम सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया और उनको इस महादान के प्रति जागरूक किया। ततपश्चात रणविजय, चंद्रभान ,बबलू, क्षत्रिय जागरण समिति के सभी सदस्यों ने अपना अपना ब्लड डोनेट किया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करने का काम किया।