Kanpur News – नहीं सुलझ रही एमबीबीएस स्टूडेंट साहिल की मौत की गुत्थी, शरीर पर मिले हैं चोट के निशान
कानपुर सामाचार – रामा यूनिवर्सिटी में पढ़ता था साहिल, रात में तीन बजे तक देखा गया था मूमेंट, फिर मिला था शव
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश की जानी मानी रामा यूनिवर्सिटी के छात्र साहिल की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है। जिसका मुख्य कारण है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का वह खुलासा जिसमें मृतक साहिल के शरीर में चोट के निशान जो मिले हैं। जिसके बाद जांच टीम ने एक बार फिर से अपनी पड़ताल को तेज कर दिया है। जिसके लिए साहिल के साथियों से बातचीत और कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच हुई तेज
आपको बताते चलें कि रामा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले छात्र साहिल की मौत के बाद से परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या जैसी वारदात पर शक जताया जा रहा है। जिसके लिए सक्रीय हुई जांच टीम व तकनिकी विशलेषण टीम ने हॉस्टल के कैमरों को चेक किया और साथियों के बयान दर्ज किए।
जानिए अब तक की पूछताछ में क्या मालूम हुआ
घटना के संबंध में सभी परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। साहिल के चप्पलों को उठाने वाले छात्रों की पहचान की गई तथा उस स्थान को देखा गया जहां उसके चप्पल पाये गये थे।
जानिए क्या आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के चिकित्सकों से डीसीपी एवम एडिशनल डीसीपी नें की सभी बिंदुओं पर गहन व विस्तृत चर्चा की गई। पोस्टमार्टम में दर्शाए गए एकाधिक बहुभागी चोटों की प्रकृति तथा लगने की संभावित दशाओं पर की गई विशद चर्चा एवं चोटवार विश्लेषण किया गया।
महिला मित्रों से भी हुई पुछताछ
महिलमित्रों इसी क्रम में कुछ अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। जिसमें मृतक के संपर्क में आए सभी स्टूडेंट्स एवम स्टाफ के हाथों में रक्त की उपस्थिति चेक करने के लिए सभी छात्रों का बेंजिडीन टेस्ट भी किया गया। एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह एवम सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता द्वारा मृतक की महिला मित्रों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी लेने का कार्य किया गया।