Kanpur News – जल्द लॉन्च होगी फिल्म “साकेत नगरी अयोध्या” – पूर्व पुलिस महानिदेशक होमगार्ड ने की अपील
कानपुर समाचार – यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने जनता से की अपील – जरूर देखें कौन सी फिल्म
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि अयोध्या और भारत के गौरव पर बनी अपनी फ़िल्म के विषय पर कानपुर में चर्चा करने पहुँचे हैं। निवर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सुशासन विभाग के अध्यक्ष हैं डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला। जिन्होंने कानपुर प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था।
प्रेस कांफ्रेंस का किया आयोजन
आपको बताते चलें कि रिटायमेंट के बाद भाजपा में शामिल हुए डॉ. शुक्ला पूरी तरह राजनीतिक रूप में नज़र आए। योगी और मोदी सरकार की नीतियों की प्रदेश और देश के गौरव को पुनर्स्थापित करने की करते दिखे। उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों को गरीबों के उत्थान के लिए जरुरी बताया। वहीं सरकार के सुशासन को पूरी तरह लागू करने के प्रश्नों से कतराते रहे।
जनता की अपील
पुलिस से राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व पुलिस महानिदेशक ने जनता से की फिल्म “साकेत नगरी अयोध्या” को देखने की अपील की। इस फिल्म में साकेत नगरी अयोध्या में कानपुर के कलाकारों ने भी दिया है। फिल्म को अगले महीने देश और प्रदेश में किया जाना है।
जनता को करेगी जागरूक
इस फिल्म की कहानी में दिल्ली के कुतुब मीनार से शुरू करके मुगलो और आक्रांताओं को भारतीय संस्कृति को दिखाया गया है। फिल्म का शीर्षक सुनते हुए लगता है कि लॉन्च होने वाली यह फ़िल्म देश मे 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिहाज़ से लोगों को जागरूक करने का लगती है।