Kanpur News – शहर पहुंची विधानसभा याचिका समिति की उप समिति, मौजूदा सरकारी हालातों का लिया गया जायजा
कानपुर समाचार – अधिकारियों संग उप समिति के सदस्यों ने की बैठक, स्वास्थ्य महकमे से हुई शुरुआत, आगे जानिए
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा समिति व उप समिति के सदस्यों का काफिला कानपुर शहर आ पहुंचा। जहां सम्बंधित सदस्यों ने सरकारी विभागों के मौजूदा हालातों का जायजा लेने की जिम्मेदारी वहन करना आरम्भ कर चुके हैं। जिसकी शुरुआत स्वास्थ्य महकमे से की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष और समिति के सदस्य पहुंचे मेडिकल कॉलेज सभागार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, डीएम, सीएमओ, सभी सरकारी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के प्रमुख और अधीक्षकों के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज जा पहुंचे। जहां सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के विषय में जानकारी जुटाई गई। साथ ही मेडिकल कॉलेज से सम्बन्ध सेवाओं का ब्यौरा भी कलेक्ट किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने चयनित की समिति
बैठक के बाद समिति के सदस्यों द्वारा मेडिकल कॉलेज, जेके कैंसर संस्थान व चिकित्सा शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों के मौजूदा हालातों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् समिति में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा पांच सदस्य नामित किए गए।