Kanpur News – सपा विधायक इरफान सोलंकी की नहीं थम रही मुसीबत, एक और मुकदमा किया गया दर्ज
कानपुर समाचार – जेल में बंद सपा विधायक की टीम बनी गैंग – भाई समेत अन्य सदस्यों पर दर्ज की गई एक और एफआईआर
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी / नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – यूपी की महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नही ले रहीं हैं। कुछ इसी कड़ी में कानपुर पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज करते हुए शिकंजा और मजबूत कर दिया है। इस बार आरोप है कि इरफान सोलंकी के गैंग ने गवाह को डराने धमकाने के साथ जान से मारने की कोशिश की थी।
जानिए कितने लोग हैं आरोपी
पुलिस एफ आई आर के अनुसार इस मुकदमे में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी, शौकत अली समेत 8 नामजद व 2 अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़िए पीड़ित का बयान
पीड़ित का आरोप है कि के बीते दिनों कानपुर न्यायालय (एडीजे-11 कोर्ट) के बाहर पेशी के दौरान शौकत अली व रिजवान सोलंकी ने धमकाते हुए 5 लाख रुपये की मांगी की थी। साथ ही रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते पीड़ित रिजवान सोलंकी व शौकत अली के बताए गए स्थान पर पहुंचा और रंगदारी में मांगे गए रुपयों का इंतेजाम न होने की बात कही तो उनके गुर्गों ने तमंचे के बट व डंडों से उसकी पिटाई की थी।
जानिए आरोपियों के नाम
पीड़ित की शिकायत पर थाना जाजमऊ में रिजवान सोलंकी, शौकत अली, आसिफ जहाँ, मेराजुल हसन, मोबिन अहमद, अब्दुल माजिद, मो. दिलशाद अंसारी, मो. नईम, इश्तियाक गद्दा, मरगूब आलम व दो अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 386, 120-B समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।