Kanpur News – उन्नाव में गिरफ्तार किया गया साहेब लारी, कुछ ही समय में बना था बड़ा भूमाफिया
कानपुर समाचार – चाचा के बाद भतीजा भी आया पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों की जमीन की थी कब्जा
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – कहा गया है कि योगी के राज में किसी की दादागिरी ज्यादा देर तक नहीं टिकती है। कुछ ऐसा ही हुआ है यूपी के उस चाचा भतीजे का। जिन्होंने जमीन कब्जे का खेल खेलना शुरू कर दिया था।और कुछ ही समय में उनका नाम भूमाफिया की लिस्ट में आ गया था। जिसके खिलाफ सीएम योगी का चाबुक चला और पहले चाचा जेल गया तो अब भतीजे को भी सलाखों के पीछे कर दिया गया है।
एसएसपी को थी तलाश
उन्नाव एसपी एस. एस. मीणा के आदेश पर सीओ सिटी आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में गैंगस्टर का आरोपी साहेब लारी जो कि गैंग बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों पर करता था। कब्जे जिस कुख्यात अपराधी को गंगाघाट उन्नाव पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिस भूमाफिया साहब लारी को जाजमऊ में मुकदमा दर्ज होने की बाद भी कानपुर की जाजमऊ पुलिस कई महीनों से नहीं पकड़ पा रही थी, उसे उन्नाव पुलिस ने धर दबोचा है।
कायम रखता था रुतबा
गौरतलब है कि गैंगस्टर साहेब लारी ऊंचे स्तर के पुलिस अधिकारियों का करीबी रहा है। उन्नाव समेत आसपास जिलों में रहे अधिकारियों से लारी की अच्छी बनती थी। अफसरों की बदौलत साहेब अपना रुतबा कायम रखता था। उन्नाव स्वाट टीम में तैनात रहे पुलिसकर्मियों के साथ साहेब का केक काटते फोटो वायरल हुआ था।
दोस्ती पड़ी भारी
जिसके बाद मामला लखनऊ जोन के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। जांच के बाद पुलिसकर्मियों को जनपद से हटकर अलग-अलग जनपदों में तबादला कर दिया गया। वहीं कानपुर के चकेरी में तैनात रहे इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह को साहेब का करीबी होने पर चुनार ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया गया।
बाजी मार गई उन्नाव की गंगाघाट पुलिस
उन्नाव जिला प्रशासन की लगातार भू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई से एक नजीर पेश करने में जुटी हुई है। साहेब लारी को कानपुर पुलिस और उन्नाव पुलिस को काफी समय से तलाश थी, लेकिन बाजी उन्नाव की गंगाघाट पुलिस मार गई। आपको बताते चलें कि कुछ सप्ताह पूर्व साहब लारी के चाचा जाजमऊ निवासी गैंग लीडर नौशाद लारी को भी गंगाघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया था।