Kanpur News: आपके घर पहुंचेगा रामलला का निमंत्रण, राम राम किए जा – प्रभु का नाम लिए जा

0
IMG-20240114-WA0037
कानपुर न्यूज़: जिले में प्रभात फेरी निकालकर घर घर दिया जा रहा है प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, पढ़िए कैसे गलियों में गूंज रहा है जय श्री राम का जयकारा 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News: 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार इतिहास के पन्नों में इस तरह से दर्ज होने जा रहा है जो आने वाली कई पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा गर्व जैसा होगा। क्योंकि पांच सौ सालों बाद यूपी की अयोध्या नगरी में एक बार फिओर प्रभु श्री राम अपने गर्भ गृह में विराजमान होने जा रहे हैं जिसके साक्षी हम और आप होंगे। कुछ इसी ख़ुशी की लहर में पूरा देश राम राम किये जा की धुन पर नाच रहा है। जिसका नजारा हम कानपुर की गलियों में प्रभात फेरी लगा रहे कनपुरिया राम भक्तों को देख कर लगा सकते हैं। जिनके मुख से निकल रहा जय श्री राम का जयकारा हम सभी को यह एहसास दिला रहा है कि हमें फिर से राम राज मिलने जा रहा है।   
 

रामोत्सव मनाने के लिए गुणगान कर प्रभात फेरी निकाल  दीपोत्सव मनाने की कर रहे अपील

कानपुर महानगर के पनकी के गंगागंज में राम भक्त की टोली मोहल्लों में संपर्क कर 22 जनवरी दिन सोमवार को अपने-अपने घरों व पास के मंदिरों में राम उत्सव  मनाने की अपील कर रहे हैं । कौशल्या नंदन प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए घर घर दस्तक दे रहे हैं प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे निकलती है जिसमें के क्षेत्र के कई सभ्रांत व्यक्ति शामिल होकर रामधुन के साथ घर-घर दस्तक देकर 22 जनवरी को अपने घर व पास के मंदिरों को सजाकर उत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं।
 
टोली बनाकर निकलते हैं कनपुरिया राम भक्त 
 
टोली बनाकर प्रातः कालीन पैदल राम जी का गुणगान चौपाई मंगल भवन अमंगल हारी द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी गाते हुए लोगों से अपील की जा रही है अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ यह उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है उसी क्रम में कानपुर महानगर के क्षेत्र पनकी गंगागंज में पूर्व पार्षद अशोक दुबे के नेतृत्व में लोगों के द्वारा गाजे बाजे के साथ गलियों में घूमते हुए लोगों को अपने घरों को दीपोत्सव के रूप में मनाने की अपील की जा रही। 
 
राम भक्तों से किया जा रहा आग्रह 
 
एडवोकेट अरुण दीक्षित ने लोगों से आग्रह किया कि 22 जनवरी को सभी लोग अपने अपने घरों व पास के मंदिरों में साफ सफाई कर शाम शाम को कम से कम पांच दीपक घर व पास के मंदिर में जलाना है और राम नाम का 108 बार जाप करना है भगवान श्री राम की आरती सा परिवार करनी अंत में प्रसाद वितरण कर दीपोत्सव  मनाना है उन्होंने कहा यह हमारी सनातन प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना का अवसर है। इस प्रभात फेरी को सराहनीय कार्य बताते हुए क्षेत्रीय पूर्व पार्षद अशोक दुबे को सराहा गया।
 
प्रभात फेरी में यह राम भक्त रहे शामिल 

इस मौके पर प्रमुख रूप से पार्षद अनुप्रिया दुबे, भोलानाथ पांडे, गोविंद बिहारी तिवारी,महेंद्र मिश्रा, संतोष बाजपेई, टिंकू,दिलीप दुबे, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश, धर्मवीर यादव आदि लोग मौजूद रहे। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading