Kanpur News – पुलिस ने पहले ही जता दी आशंका, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का रहस्य

0
2
कानपुर समाचार – लोडर में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने की शिनाख्त, जानिए किसकी हुई है मौत 
 
Kanpur News –  यूपी के कानपुर में एक बार फिर से एक व्यक्ति की मौत ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसका रहस्य अब सिर्फ कोई खोल सकता है तो वो है पोस्टमार्टम रिपोर्ट या कोई ऐसा आरोप जो मृतक के घर वाले किसी पर लगाते हैं। मामला कानपुर के हनुमंत बिहार का है। जहां एक लोडर में शव मिलने से पास पड़ोस के इलाके में सनसनी सी फैली हुई है। 
 
जानिए कौन था मृतक 

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र हनुमंत विहार सब्जी मंडी अर्रा रोड के किनारे एक लोडर में एक व्यक्ति का शव मिला हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच शुरू की तो मालूम हुआ कि मृतक का नाम धर्मेन्द्र पुत्र सीताराम उम्र- 36 वर्ष है जो E129/1850 केडीए कॉलोनी गल्ला मण्डी, हनुमन्त विहार का रहने वाला था। 
 
थाना प्रभारी ने जताई मौत की आशंका 
 
मौके पर जांच कर रहे थाना प्रभारी ने धर्मनेद्र की मौत की आशंका फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते जताई है। जिसकी जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराया गया और फिर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना भी दे दी गई है। 
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज 
 
धर्मेंद्र की मौत क्या फ़ूड प्वाइजनिंग से हुई या फिर कोई और वजह रही होगी यह कह पाना अभी बेहद मुश्किल होगा। क्योंकि प्रथम दृष्टया की जांच में पाया गया कि धर्मेंद्र के शरीर में कोई भी चोट के निशान नहीं थे और न ही मौके पर कोई ऐसा सबूत मिला कि यह कहा जाए कि उसकी मौत के पीछे किसी का हाथ होगा। फ़िलहाल इस सब सवालों का जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बता पाएगी। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading