Kanpur News – नगर जमीयत उलेमा ने किया मुहिम का ऐलान, चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
कानपुर समाचार – बैठक में खत्मे नबुव्वत अशरा, मदहे सहाबा सप्ताह मनाने की तैयारियों पर हुई विमर्श, फिर आगे जानिए
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News – जमीयत उलेमा शहर कानपुर के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर जमीयत कार्यालय जमीयत बिल्डिंग रजवी रोड में नगर अध्यक्ष डॉ. हलीमुल्लाह खां की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम देखने, 18 वर्ष के युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिये बेदार करने की जिम्मेदारी जमीयत के पदाधिकारियों को सौंपी गई।
वीडियो के माध्यम से किया जाएगा अभियान
बैठक में तय किया गया कि जमीयत उलेमा की तरफ से एक वीडियो तैयार कर लोगों को ऑनलाइन तरीके से मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने का तरीका बताया जायेगा। बैठक में तय किया गया कि 20 से 30 दिसम्बर तक स्वच्छता अभियान और 7 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां निकाल कर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
दस दिनों तक जारी रहेगा अभियान
10 दिवसीय खत्मे नुबुव्वत अशरा पर बात करते हुए मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह कासमी ने बताया कि दारूल उलूम देवबन्द के मोहतमिम हज़रत मुफ्ती अबुल क़ासिम नोमानी साहब ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी कि 1 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक देशव्यापी स्तर पर खत्मे नुबुव्वत अशरा आयोजित किया जाये। जरूरत है कि हम पहले अपने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आस्था के इस पैग़ाम को आम करें। सभी ने इस राय का समर्थन किया जिस के बाद कई स्थानों के लिये कार्यक्रम तय किये गये।
मद्हे सहाबा सप्ताह दिया नाम
इज्लास सीरते सहाबा के सम्बन्ध में कहा कि इस वर्ष यह इज्लास 2,3 दिसम्बर को पूर्व की भांति होंगे, तय पाया कि इज्लास सीरते सहाबा की तैयारियों के लिये 25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक शहर में मद्हे सहाबा सप्ताह मनाया जायेगा। हज़रत मुहम्मद स0अ0व0 के सफर ए मेराज की याद में इस बार 9, 10, 11 फरवरी 2024 जुमा, सनीचर, इतवार को रजबी ग्राउण्ड परेड में आयोजित होंगे। इससे पूर्व कारी मुजीबुल्लाह इरफानी ने तिलावत से बैठक का शुभारम्भ किया।
बैठक में यह पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में नगर अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां, नगर महासचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी के साथ विशेष रूप से हाफिज़ मामूर अहमद जामई, प्रसिद्ध आलिमे दीन मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी, नगर जमीयत के उपाध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अनीस खां क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अकरम जामई, मौलाना नूरूद्दीन अहमद क़ासमी, सचिव जुबैर अहमद फारूक़ी, मौलाना अंसार अहमद जामई, क़ारी अब्दुल मुईद चौधरी, मौलाना मुहम्मद इनामुल्लाह कासमी, मौलाना अनीसुर्रहमान क़ासमी, मौलाना आफताब आलम क़ासमी, मौलाना मुहम्मद कलीम जामई, मौलाना मुहम्मद फरीदुद्दीन क़ासमी, मुफ्ती सैयद मुहम्मद उस्मान क़ासमी, मौलाना अमीर हमज़ा क़ासमी, मौलाना मुहम्मद कौसर जामई, मौलाना अबुल हसन क़ासमी, हाफिज़ मुहम्मद रिज़वान मक्की सिद्दीक़ी, हाफिज़ रेहान अली, क़ारी बदरुज्ज़मां कुरैशी, क़ारी जुनैद अहमद राईनी, मौलाना मुहम्मद साद खान नदवी, मौलाना शरफे आलम साक़िबी, मौलवी मुहम्मद नाज़िम अली, मौलाना मुहम्मद ज़कवान हसनी, हाफिज़ मुहम्मद इलियास, मुहम्मद अक़ील, मौलाना मुहम्मद तारिक़ क़ासमी, सादिक़ अमीन, परवेजुल्लाह खां के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।