Kanpur News – महापौर प्रमिला पांडेय ने जलकल मुख्यालय में बुलाई बैठक, जानिए क्या था कारण

0
12
कानपुर समाचार – शहर में अधूरे कार्यों को लेकर नाराज दिखीं महापौर, बैठक में लिया पूरा करने का संकल्प 
 
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी कानपुर नगर 
 
Kanpur News – बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय जी द्वारा जलकल विभाग को 15वें वित्त आयोग एवं अन्य निधियों से प्राप्त धन से चल रहे कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए। नगर निगम सीमान्तर्गत सीवर लाइन चैम्बरों के क्षतिग्रस्त ढक्कनों को दुरुस्त न किये जाने पर नाराजगी जतायी गयी एवं निर्देश दिये जलकल के पास अपनी बहुत सी रिक्त भूमि है, उक्त भूमि पर सीवर चैम्बर के ढक्कनों को ढलवाये जाने का निर्देश जारी किया गया। 
 
बैठक में महापौर ने निर्देश दिये कि 02 माह के अन्दर नगर निगम सीमान्तर्गत सभी सीवर चैम्बर के ढक्कन दुरुस्त कर दिया जाये। मा0 महापौर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली किये जाने के सम्बन्ध में श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक जलकल द्वारा अवगत कराया गया कि अब 51 प्रतिशत वसूली हुई है। महापौर ने वसूली शत-प्रतिशत कराये जाने के निर्देश दिये। साथ ही श्रम विभाग की कॉलोनियोें से भी जलकल का पानी, सीवर कर वसूली का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये ताकि आय में वृद्धि हो सके।

और आगे जानिए 
 
महापौर ने सी.टी.आई. चौराहे पर समानान्तर उपरिगामी सेतु के निर्माण में सीवर, जलापूर्ति लाईन स्थानान्तरण के सम्बन्ध में पूछे जाने पर श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक जलकल द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थान पर 160 मीटर जलापूर्ति लाईन, 180 मीटर सीवर लाईन है जिसे सेतु निगम से प्राप्त रू0 38 लाख से डेढ़ माह में कार्य पूर्ण हो गया है।

बर्रा आठ में भी होगा कार्य 
 
महापौर द्वारा मेट्रो फेज-2 सी0एस0ए0 से बर्रा-8 सीवर, जलापूर्ति लाइन स्थानान्तरण के सम्बन्ध में श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक जलकल द्वारा अवगत कराया कि इस प्रकरण पर मेट्रो के साथ बैठक कर तय किया जाना है।
महापौर द्वारा जनरलगंज क्षेत्र में सीवर चोक की समस्या के सम्बन्ध में श्री आनन्द कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक जलकल को निर्देश दिये कि मेरे साथ सुपर शॉकर एवं जेटिंग मशीन के साथ दिनांक 03 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को प्रातः 07 बजे पहुॅचे ताकि क्षेत्र की सीवर संबंधी समस्या का निराकरण हो सके।
 
यह अधिकारी रहे उपस्थित 

बैठक में श्री फरहत हुसैन, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-1, श्री जगत पाल, अधिशाषी अभियन्ता,जोन-2, श्री राजेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-3, श्री रामेन्द्र पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-4, श्री पी0के0 सिंह, जोनल अभियन्ता, जोन-5, मो0 शमीम, जोनल अभियन्ता, जोन-6 एवं जल कल विभाग के अवर अभियंता भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading