Kanpur News: बजरंग दल के हत्थे चढ़ा लव जिहादी, जानिए किस तरह से हुआ था खुलासा

0
555
कानपुर न्यूज़: लड़की को सकुशल किया गया बरामद, अब पुलिस कर रही बड़ी कार्रवाई 
 
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर 
Kanpur News: कानपुर के थाना चकेरी इलाके में स्थित मैकू पुरवा से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को लव जिहाद के चंगुल से आजाद करा कर पुलिस के सुपुर्द किया है। साथ ही सभी आरोपी विशेष धर्म के लोग मौके से फरार हो गये।जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

 
इस तरह से  सुराग 

जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के नेताओ ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले माता पिता ने अपनी लापता 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को नवरात्र पर्व से ही खोजने की गुजारिश पुलिस से कर रहे थे। पीड़ित पिता के मुताबिक़ उनको सूचना मिली कि मैकू पुरवा निवासी दानिश जिसकी उम्र 20 साल है। जो फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी नाबालिक लड़की को अपने जाल में फसा कर 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को अगवाकर उसका धर्म परिवर्तन कर कमरे बंद कर रखा हैं और लड़की का नया नाम मुस्कान खान कर दिया तथा उसको नमाज पढ़ने के लिए अपने साथ ले जाते थे और उसके बाद कमरे में बंद कर दिया जाता था।
 
फिर दिखी सक्रियता और हो गया खुलासा 
 
नाबालिग लड़की की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता चकेरी थाना क्षेत्र के मैकू पुरवा पहुचे और खोज बीन कर उसे बरामद कर लिया तथा थाना चकेरी पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से दानिश अपने परिवार सहित घर से भाग निकला। पुलिस को परिजनो ने लिखित शिकयत की है।पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading