Kanpur News – किसी खौफनाक से कम नहीं थी बीती रात – फसल को तबाह कर गई आग की तबाही
कानपुर समाचार – सुबह होते ही किसान के आंसू पोछने पहुंचे साथी ग्रामीण – फसल की राख को देखकर हुए अलर्ट
रिपोर्ट – आनंद तिवारी -कानपुर नगर
Kanpur News – यूपी के कानपुर में बुधवार की बीती रात किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं थी। क्योंकि यहां बीती रात एक किसान के खेत में लहराती फसल पर आग ने अपना तांडव खेला। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने कई बीघा फसल पर अपना रूतबा जमा लिया था। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था और पीड़ित किसान अपने माथे को ठोक रहा था।
जानिए कहां आग ने मचाई थी तबाही
कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के हरी पुरवा गांव निवासी किसान दयाराम खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गांव से कुछ दूरी पर मौजूद अपने पांच बीघा खेत में धान की फसल रोपी थी और चार महीने तक कड़ी मेहनत कर फसल तैयार की थी। फसल पकने पर उसे काट कर खेत में एक जगह ढेर लगा दिया था और फसल की मड़ाई की तैयारी में लगा हुआ था।
इसी बीच बुधवार रात लगभग ग्यारह बजे खेत में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में किसान उसके परिवारिक जन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और जब तक आग बुझाने का प्रयास किया गया तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई।
अराजक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका
हादसे के बाद खेत पर पहुंचे किसान दयाराम व ग्रामीणों में मौके की स्थितियों को देखते हुए किसी अराजक तत्व के द्वारा जानबूझकर फसल में आग लगाए जाने की चर्चाएं बनी रहीं। जिसकी पड़ताल की जा रही है।
खेत पर ही फूट फूटकर रो पड़ा किसान का परिवार
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे किसान दयाराम के परिवार के लोग चार महीने तक खून पसीने की मेहनत से तैयार की गई फसल को जलता हुआ देखकर खेत पर ही दहाड़े मारकर रोने लगा। हो भी क्यों न उसके तो जीनव यापन का सहारा ही छिन चुका था।
गुरुवार की सुबह छाया रहा सन्नाटा
पीड़ित किसान दयाराम के इस दुःख में उसके साथी ग्रामीण ढांढस बंधाते देखे गए। वहीं तहसील के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयाना किया।