Kanpur News – कानपुर के महारथियों का हुआ सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष के साथ उद्योगपति मुरारी लाल अग्रवाल को मिला ताज

0
IMG-20231119-WA0004
कानपुर समाचार – सम्मान पाकर फिर से बढ़ा कनपुरिया उत्साह, गर्व से हुआ सतीश महाना और मुरारी जी का स्वागत, आगे पढ़िए 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
kanpur Nagar – ओम आेम जन सेवा संस्थान द्वारा कानपुर के जाजमऊ में बने राम अवतार महाना सामुदायिक केंद्र में कानपुर के महारथियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने महारथियों का सम्मान किया। 
 
इन महारथियों का हुआ सम्मान
 
समारोह में शहर के प्रमुख समाजसेवी जैसे मुरारी लाल अग्रवाल, संजीव दीक्षित, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपाई, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। इसके साथ ही कानपुर की वर्तमान में सबसे बड़ी शान  माने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। 
 
पढ़िए क्या बोले मुरारी लाल अग्रवाल 
 
वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने सभी का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि समाज के प्रति सभी का दायित्व बनता है कि सभी लोग सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। क्योंकि सामाजिक कार्यों को करने से मन को संतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए शुभकामना दी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading