Kanpur News – सपनों की कार खरीदने के बाद वही बनी ऋतिक की मौत – बेटे की याद में बेहाल हुआ एक पिता

0
20231110_124116
कानपुर समाचार – ऋतिक ने पूरा कर के दिखाया था अपना सपना – ट्रक चलाकर खरीदी थी कार – फिर जानिए आगे क्या हुआ  
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur Nagar –  सड़क हादसों के लिए मशहूर हो चुके कानपुर जिले में एक बार फिर त्यौहार के पहले  मातम की लकीर खींच दी। मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र का है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर मौत ही गई है। 
 
परिजन को नहीं पता था यह उसका अंतिम कदम है 
 
मृतक जानकारी के अनुसार घाटमपुर नगर के जवाहर नगर पश्चिमी मोहल्ला निवासी संतोष उमराव ने बताया कि उनका छोटा बेटा 24 वर्षीय ऋतिक ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीते एक महीने पहले ऋतिक ने टीआगो कार खरीदी थी। शुक्रवार सुबह वह कार धुलवाने की बात कहकर घर से निकला था। जैसे ही ऋतिक कार लेकर स्योदी गांव के पास पहुंचा ही था, कि तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए। 
 
मौके पर पहुंची पुलिस 
 
जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि परीजनो को सूचना देने के साथ युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
सपनों की कार बनी जान की दुश्मन 
 
मृतक के पिता बताते हैं कि उनके बेटे ऋतिक का सपना था कि वह अपनी कार खरीदेगा। जिसके लिए उसने ट्रक चलाकर रुपए इकट्ठा किए और एक महीने पहले टीआगो कार खरीद ली। जिसके बाद से वह काफी खुश था, उन्हे क्या पता था, कि बेटे को यह कार अपने साथ ले जायेगी। हादसे के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading