Kanpur News: मधु पान मसाला के यहां जीएसटी का छापा, कार्रवाई के अंत में हो सकता है बड़ा खुलासा

0
33
कानपुर न्यूज़: लंबे अरसे से मिल रही शिकायत के बाद की गई कार्रवाई, जानिए कहां है फैक्ट्री की यूनिट
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ जीएसटी विभाग के अधिकारीयों ने मधु पान मसाला की फैक्ट्री में छापेमारी की है। जिसकी कार्रवाई लगातार जारी है। आपको बताते चलेंकि कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में मधु पान मसाले की फैक्ट्री है जहां प्रतिदिन की तरह कार्य जारी था तभी अचानक जीएसटी विभाग के अधिकारीयों ने फैक्ट्री में रेड मारी। 
 
रेड के दौरान मचा हड़कंप 
 
जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में अधिकारियों ने फैक्ट्री की आवा जाहि में रोक लगा दी और अब दस्तावेजों की जांच की जा रही है. बताया यह भी जा रहा है कि कार्रवाई के अंत में एक बड़ा खुलासा भी हो सकता है लेकिन अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि जीएसटी की यह कार्रवाई कितने समय तक चलेगी। फ़िलहाल अभी कार्रवाई निरंतर जारी है। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading