Kanpur News – युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए क्या हो गया था ऐसा
कानपुर समाचार – मानसिक रूप से बीमार चल रही थी युवती, अंतिम फैसले से रो पड़े परिजन
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – चौबेपुर में मानसिक रूप से बीमार चल रही एक युवती ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा युवती को फांसी से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
जानिए कहां का है पूरा वाक्या
विस्तृत जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव निवासी आरिफ मोहम्मद पुत्र शहजाद अली की 22 वर्षीय बहन रवैया ने घर के अंदर कमरे में छत में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। अचानक कमरे में पहुंचे भाई ने बहन को फांसी पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में सभी परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और आनंद आनन फानन में युवती को फांसी से नीचे उतारा। लेकिन तब तक अप की मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी पाकर कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू की और विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई आरिफ के अनुसार उसकी बहन हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई लिखाई बंद कर चुकी थी। वह लगभग दो वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। किसी रूह की छाया होने की आशंकाओं के चलते कई जगह उसकी झार फूंक भी कराई गई थी किन्तु कोई फायदा नहीं मिला। उसने किसी प्रेत आत्मा के साए के कारण अथवा बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली।