Kanpur News – बागेश्वर महाराज श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी से प्रभावित हुए भक्त, शुरू किया प्रचार

0
4
कानपुर समाचार – जनता के बीच पहुंचाया जा रहा शास्त्री जी महाराज का संदेश, सनातन धर्म की जय हो 
 
रिपोर्ट – विशेष सवांददाता 
 
Kanpur News – कानपुर की धरती पर श्री बागेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के चरण क्या पड़े कि उनकी एक झलक पाने को बेताब भक्त उनके जाने के बाद आज भी लोगों के बीच उनका सन्देश पहुंचाने का कार्य करने में लगे हुए हैं। जिसके पीछे श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के कुछ ऐसे आचरण ने उनके भक्तों को ऐसा प्रभावित किया कि श्रद्धालु उनके दीवाने हो गए और अब घूम घूम कर प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं। 

 
श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के इस आचरण किया प्रभावित
 
श्री बागेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के चरण कानपुर की धरती पर जैसे ही पड़े तो जय श्री राम जय बागेश्वर महाराज और जय बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने पुष्प वर्षा से उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज कानपुर नगर में कुछ देर रुकने के बाद कानपुर देहात के पवन तनय आश्रम के लिए रवाना हो गए थे। 
 
कानपुर देहात में दिखा अनोखा नजारा
 
श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज जैसे ही कानपुर देहात के पवन तनय आश्रम पहुंचे तो उनके स्वागत  सैकड़ों भक्तों के साथ आश्रम के महाराज श्री गोपालानंद आचार्य जी खड़े हुए थे। लेकिन जैसे ही श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने आचार्य जी से भेंट की तो वह आचार्य जी के चरणों पर अपना सिर झुका बैठे और एक गुरु के नाते उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया। 
 
भक्तों ने देखते ही लगा दिए जयकारे
 
श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के इस आचरण को देख जागरूक हुए हजारों भक्तों ने श्री बागेश्वर धाम के साथ श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज जी के जयकारे लगाना शुरू कर दिए थे। अभी इतना ही नहीं था शास्त्री जी की इस सभ्यता को देख कुछ भक्त तो इतना प्रभावित हुए कि वह आज भी उनकी प्रशंसा करते हुए उनके सन्देश को लोगों के बीच पहुंचाने का कार्य करने में लग चुके हैं। 
 
प्रभावित भक्त इस तरह कर रहे प्रचार प्रसार
 
वैसे तो श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज जी को प्रचार की आवश्यकता टोनही है लेकिन उनकी शिष्य गुरु की शिक्षा और अपने कर्तव्य का पालन करने के तरीके से प्रभावित हुए सोनू शर्मा उर्फ मंत्री के साथ एडवोकेट लवी श्रीवास्तव, व्यापारी शीलू गुप्ता, डिस्क संचालक एवं परमट अनंदेशवर बाबा के भक्त योगी कटियार समेत उनकी टीम के अन्य साथी बाबा बागेश्वर महाराज जी एवं श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज जी के विचारों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करने में लगे हुए हैं।
इस संबंध में उनका कि आज देश को सनातन धर्म का ज्ञान लेना है तो वह श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज से ले सकते हैं क्योंकि उन्होंने सनातन सभ्यता का परिचय दिया है तो कानपुर की धरती पर करके दिखा दिया था।     

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading