Kanpur News – राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में दर्ज हुआ परिवाद, पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी
कानपुर समाचार – राजनीतिक गलियारे में फिर से गहमागहमी, राहुल और प्रियंका के खिलाफ दर्ज हुआ कोर्ट में परिवाद
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – देश की राजनीति में एक बार फिर से बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानों की जंग छिड़ चुकी है। जिसके चलते कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गाँधी के ऊपर पीएम मोदी के लिए अमर्यादित शब्द बोलने का आरोप लगना शुरू हो चुके हैं। कुछ इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वॉइस चेयमैन द्वारा कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया गया है।
परिवाद दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि विपक्षी नेता अपनी हदो को लांघकर जनमत का अपमान कर रहे है। भारत की जनता द्वारा चुने गए मुखिया के खिलाफ वो अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे है, ऐसे नेताओं के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के पास कोई नया मुद्दा नहीं है, इसलिए गलत प्रवृत्ति अपनाकर प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।
पढ़िए पूरा मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी और बयानबाजी करने वाले कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वाइस चेयरमैन डॉ. रोहित सक्सेना की तरफ से दाखिल की गई याचिका में बताया गया है कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे है।
पीएम की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे