Kanpur News – कमिश्नर पुलिस की तलाश हुई खत्म – दबोच लिया गया शातिर राहुल उर्फ शेखर

0
20231108_163238
कानपुर समाचार – कोर्ट से फरार होने के बाद बन गया था इनामिया – जानिए कैसे पकड़ा गया शातिर राहुल 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा / सुहेल अंसारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कमिश्नर पुलिस अभियान में उस वक्त एक और सफलता की कड़ी जुड़ गई जब पुलिस ने पचास हजार के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता में यूपी की एसटीएफ और सीसामऊ पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इनामिया को पकड़ने का काम किया है। 
 
जानिए कौन है यह इनामिया
एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर सीसामऊ पुलिस ने राहुल उर्फ शेखर सोनकर को एक देशी तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। राहुल के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में राहुल को कोर्ट में पेश किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा राहुल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
फिर हो गया था फरार
सजा सुनकर शातिर राहुल ने अपने मास्टर माइंड का प्रयोग किया और मौका पाकर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वर्षों से गिरफ़्तारी के प्रयास में थी। जिसके बाद एसटीएफ ने इसकी जिम्मेदारी खुद ले ली और सफलता प्राप्त की। आरोपी के ऊपर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading