Kanpur News – त्योहारों के मद्देनजर अलर्ट हुई कमिश्नर पुलिस – बैठक बुलाकर बनाई शांति व्यवस्था की रणनीति
कानपुर समाचार – नगर के प्रमिला सभागार में बुलाई गई थी अहम बैठक – पुलिस और व्यापारियों के बीच बनी आगे की रणनीति
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर पुलिस आयुक्त आर.के. स्वर्णकार के दिशा निर्देशों के आधार पर मंगलवार को नगर निगम के प्रमिला सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा व्यापारियों से शांति व्यवस्था कायम रखने पर विशेष चर्चा की गई।
पुलिस उपयुक्त सेंट्रल ने किया नेतृत्व
इस बैठक का सफल नेतृत्व कर रहे पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने व्यापारियों का शब्दों से स्वागत किया और बैठक की शुरुआत में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के सफल अभियान से परिचित कराया। इसके बाद सभी व्यापारियों से उनकी सलाह भी। बैठक के अंत में अपने अपने कार्यक्षेत्र और आस पास के माहौल को शांति व्यवस्थित रखने और सहयोग करने की अपील की गई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियमों पर हुई चर्चा
- अराजकतत्वों की अफवाहों पर ध्यान न दें
- व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल प्लेटफार्म पर की गई पोस्ट पर बिलकुल विश्वास न करें और पहले कन्फर्म कर लें।
- अपने आस-पास अगर कोई अराजक तत्व दीखता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
- सीसीटीवी कैमरे ऑन रखें।
- एक दूसरे से भाई चारा बनायें रखें।
- यातायात व्यवस्थित रखने के लिए व्यवस्था रखें और पुलिस की मदद भी ले सकते हैं।
- आस पास अगर कोई व्यक्ति किसी से बहस करता है तो उसको समझा बुझा कर शांत करवाने में अहम् भूमिका निभाएं।
- बच्चों के पटाखों पर विशेष ध्यान दें।
- अपने प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र जरूर रखें और किसी आपातकालीन परिस्थिति हो तो तुरंत पुलिस और फायर विभाग से संपर्क करें।
इसी के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई।