Kanpur News – स्टूडेंट्स का बढ़ा मनोबल, व्याख्यान एवं निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन
कानपुर समाचार – शिक्षा का बताया गया महत्व, जीवन में कला के दायित्व को है पहचानने की जरुरत
रिपोर्ट – संजीव कुमार शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर नगर, डीजी पीजी महाविद्यालय में चित्रकला विभाग एवं चिकितुषी संस्था द्वारा व्ख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूर्णिमा तिवारी एवं प्राचार्या प्रो।अर्चना वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर निःशुल्क पुस्तक वितरण की गयी।
स्टूडेंट्स को किया जागरूक
चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो, शुभम शिवा द्वारा कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गयी तथा समकालीन समाज में कला विद्यार्थियों का उत्तरदायित्व विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। वहीं डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने छात्राओं को कला के प्रति उनके उततर दायित्व क्या-क्या है, अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि दर्शन मन की क्रिया है, विज्ञान शरीर की, कला मानव आत्मा की वह क्रिया है जिसमें मन और शरीर दोनो की अनुभूति विधमान रहती है।
निशुल्क दी गई पुस्तक
व्याख्यान के उपरांत चिकितुषी संस्था की महासचिव डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने कोर्स से सम्बन्धित पुस्तिकाओं का छात्राओं में निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर प्रवक्ता पूजा श्रीवास्तव, रवीन्द्र सिंह, तथा शोध छात्रों में कैलाश कुमार, देवेंद्र पाल, कृष्ण जी मिश्रा, शिवा आदि उपस्थित रहे।