Kanpur News – यूपी से बड़ी खबर, 31 दिसम्बर के बाद प्रदेश में नहीं दिखेंगे आवारा पशु, धर्मपाल सिंह

0
14
कानपुर समाचार – किसान भाइयों के लिए सबसे ख़ुशी की खबर, जल्द ही आवारा पशुओं के लिए खोजा गया रास्ता 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Kanpur News – कानपुर पहुंचे यूपी के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह ने बैठक करते हुए यूपी में आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान के सवाल पर कहा कि यूपी में 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब आवारा पशुओं का रोड या खेत पर दिखना बंद हो जाएगा। 
 
आगे जानिए पूरा प्लान 
 
उन्होंने कहा कि हमने अपने विभाग के अधिकारियों को समीक्षा बैठक में यह कहा है कि निराषित आवारा पशुओं को 31 दिसंबर तक काजी हाउस में पहुंचने का काम करें और अगर 31 दिसंबर के बाद किसी भी आवारा पशुओं द्वारा किसान की खेती को नुकसान पहुंचाते हैं तो जो आवारा पशु पालक हैं उनसे पीड़ित किसान की मदद करवाई जाएगी। 
 
आगे पढ़िए 
 
वहीं आवारा पशुओं के द्वारा रोजाना यूपी में हो रहे मार्ग दुर्घटनाओं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह भी मामला हमारे संज्ञान में आया है और अब हम लोग आवारा पशुओं के द्वारा हुए एक्सीडेंट के मामले में पीड़ितों को बीमा राशि के माध्यम से मदद करेंगे।
 
वक्फ बोर्ड की जमीनों पर भी दिया जवाब 

वहीं यूपी में वक्फ बोर्ड की जमीनों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हमने इस बात के लेकर आदेश दिए हैं कि जितनी भी वक्फ की जमीन है उन जमीनों को सरकार तारबंदी कर चिन्हित करेगी और उनका सुरक्षा प्रदान करेगी। क्योंकि लगातार वक्फ की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे होने की शिकायतें मिली है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading