Kanpur News – मोबाइल एप से लोन देने वालों से रहें सावधान, जानिए इसका आसान और अहम तरीका

0
5
कानपुर न्यूज़ – आईडीबीआई बैंक ने किया अपनी नई शाखा का शुभारंभ, जनता को किया जागरूक 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर 
 
Kanpur News – बैंक कस्टमर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए आईडीबीआई बैंक ने अपनी शाखा में विस्तार किया है। आईडीबीआई बैंक की पहले कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 6 शाखाएं थी. लेकिन लाल बंगला में शाखा ना होने से कस्टमर को परेशानी होती थी.  जिसको देखते हुए लाल बंगला के परदेवनपुरवा में नई शाखा की शुरुआत की गई। 
 
इन्होंने किया उद्घाटन 

आईडीबीआई की नई शाखा का उद्घाटन कानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने किया. दीप प्रज्वलन के बाद मुरारी लाल अग्रवाल ने बैंक के लोगों को शुभकामना दी. और उनकी हौसला अफजाई के लिए एक करोड़ की धनराशि से अपना खाता खोलकर बैंक के पहले ग्राहक बने। 

जानिए कैसे होना पड़ेगा सावधान 
 
इस दौरान मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि बैंक के लोगों ने इसको बहुत ही बेहतरीन लुक दिया है. उनका कहना था कि ईश्वर से प्रार्थना है कि जिस बैंक का  उद्घाटन मेरे हाथों हुआ है। वो बैंक दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें। 
बैंक मैनेजर ने बताया कि हमारे बैंक में लोन से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध है. वहीं लोन देने वाले मोबाइल एप के बारे में उन्होंने कहा कि लोन लेने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है. नहीं तो धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ सकता है साथ ही उन्होंने जनता को सावधान करते हुए कहा कि अगर आपके मोबाइल पर कोई ओटीपी आती है. तो उसको कभी भी किसी से शेयर ना करे। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading