Kanpur News – चलता हुआ डंपर बना आग का गोला – फिर आगे जानिए क्या हुआ था ऐसा

0
20231106_085344
कानपुर समाचार – डंपर में लगी आग से राहगीर पड़ गए थे दहशत में – चालक और क्लीनर की होशियारी आई थी काम 
 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
 
Kanpur News – कानपुर के बिधनू में चलता डंपर आग के गोले में तब्दील हो गया। चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई है। राहगीरों ने ट्रक को पुल के ऊपर जलते देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया है। इस दौरान दो घंटे हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पीएनसी की टीम को बुलाकर ट्रक को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया गया। 
 
 
पूरे हाईवे में दूर से दिख रही थी आग 
 
 
विस्तृत जानकारी के अनुसार कानपुर से घाटमपुर की ओर जा रहा एक डंपर जैसे ही बिधनू थाना क्षेत्र के शम्भुहा पुल के पास पहुंचा तभी अचानक शार्ट सर्किट से डंपर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। डंपर चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यहां पर डंपर से आग की दस फुट ऊंची लपटे उठ रही थी। पुल के ऊपर डंपर जलने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। 
 
 
शार्ट सर्किट से हुआ था हादसा 
 
 
जानकारी मिलते मौके पर पहुंची बिधनू पुलिस ने फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। इस दौरान हाईवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आग बुझाने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया। बिधनू थानाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से डंपर में आग लगी है, चालक क्लीनर मौके से फरार है। आग पर काबू पाया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading