Kanpur Nagar – वृंदावन की लट्ठमार होली के अलावा यहां दीपावली पर मनाई जाती है लट्ठमार दिवाली, जानिए कहां

0
20231118_125044
कानपुर समाचार – धूमधाम से मनाई गई लट्ठमार दिवाली, वर्षों से चली आ रही है यहां की अनोखी परंपरा, पढ़िए इतिहास 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur Nagar – भारत अपनी कई हजारों परम्पराओं के लिए पूरे देश में अलग ही जाना जाता है। कुछ इसी में एक है लट्ठमार दिवाली का पर्व। जिसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे अनोखा ही कहेंगे क्योंकि अभी तक आपने वृंदावन की होली का जिक्र सुना और देखा भी होगा। लेकिन हमारी इस खबर के माध्यम से जानिए लट्ठमार दिवाली की परंपरा का इतिहास। 
 
जानिए कहां निभाई जाती है यह अनोखी परंपरा 
 
कानपुर घाटमपुर  विकासखंड पतारा के सतरहुली गाँव मे लट्ठमार दिवाली का आयोजन किया गया। यें लट्ठमार दिवाली अगहनमास की पंचमी को लट्ठमार मनाया दिवाली के रूप मे मनाया जाता है। लट्ठमार दिवाली बुजुर्गो के अनुसार सतरहुली गाँव मे लगभग दो सौ वर्षो से पीढ़ियों दर पीढ़ियों से मनाया जा रहा है। जिसमे आस पास के गावों के क्षेत्रीय युवक अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करते है। 
 
लगता है भव्य मेला
 
लट्ठमार दिवाली की शुरुआत सतरहुली गाँव के रामकुमार के घर से आरम्भ की जाती है। जिसमें क्षेत्रीय युवक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। लट्ठमार दिवाली बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाती है। लट्टमार दिवाली भारी तादाद में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग एकत्रित होते हैं और गाँव में मेला का आयोजन किया जाता। जिसमे महिलाएं व  बच्चे भी लट्ठमार दिवाली व मेला का आनंद लेते है। लट्ठमार दिवाली गाँव के प्रत्येक घर से होकर करीब रात्रि ग्यारह बजे पूरे गांव मे घूमने के बाद समाप्त की जाती है। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading