अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में कानपुर लायर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20240905_145320

कानपुर, 5 सितंबर: कानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय पर आज लायर्स एसोसिएशन कानपुर के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद की। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने कानपुर में नवीन यादव, प्रयागराज में शारदा प्रसाद सिंह, लखनऊ में शिशिर त्रिपाठी, अलीगढ़ में अब्दुल मुगीस, गाजियाबाद में मनोज चौधरी और कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहानी तोमर के मामलों का जिक्र करते हुए इसे अधिवक्ताओं पर अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं बताया।

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके अधिवक्ता।

एक करोड़ मुआवजे की मांग

अधिवक्ताओं ने मांग की कि प्रदेश सरकार पीड़ित अधिवक्ताओं को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। इसके साथ ही, उन्होंने अधिवक्ता संरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग की ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए और उनके साथ हो रही हिंसा पर सख्त कार्रवाई की जाए।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading