कानपुर: दी लायर्स एसोसिएशन चुनाव में भारी उत्साह, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान और राजीव यादव की चर्चा

0
29faeaa8-6c83-4d02-97e6-e807f1b13849

#image_title

कानपुर में एक बार फिर चुनाव का उत्साह देखने को मिला, जब दी लायर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए निर्धारित तिथि पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। चुनाव में एक से बढ़कर एक दिग्गज अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी दर्ज कराई, वहीं उनके समर्थन में आए सैकड़ों अधिवक्ता साथियों ने माहौल को और अधिक रोचक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग

मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। इसके लिए एसोसिएशन द्वारा गठित विशेष निगरानी समिति मतदान को सुचारु रूप से संचालित करती रही। इस दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहा और COP व QR पर्ची दिखाने पर ही मतदान की अनुमति दी गई।

7765 अधिवक्ता डालेंगे वोट – 74 प्रत्याशी मैदान में

इस वर्ष कुल 7765 अधिवक्ता मतदाता 74 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 20 पदों के लिए वोटिंग कराई जा रही है और इसके लिए 15 बूथ बनाए गए हैं।

* अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार
* महामंत्री पद के लिए 9 दावेदार चुनाव मैदान में हैं।

जातीय समीकरण को देखते हुए इस बार परिणामों को लेकर अप्रत्याशित नतीजों की चर्चा भी चल रही है।

सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

मतदान स्थल डीएवी डिग्री कॉलेज के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी होती रही। चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा, जिसके कारण मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

महामंत्री पद पर राजीव यादव की चर्चा केंद्र में

हालांकि परिणाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन पूरे चुनाव के दौरान महामंत्री पद के प्रत्याशी राजीव यादव का नाम सबसे अधिक चर्चा में रहा। राजीव यादव लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं और इससे पूर्व दो बार रनर-अप रह चुके हैं। इस बार उनके समर्थकों को जीत की उम्मीद अधिक दिखाई दे रही है।

अब 20 तारीख को होगी गिनती 

कुल मिलाकर, कानपुर की अधिवक्ता बिरादरी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए एक शांतिपूर्ण और प्रभावी चुनाव संपन्न कराया। आपको बताते चलें कि  वोटिंग के ठीक दूसरे दिन यानी 20 अगस्त को परिणाम भी सामने आ जायेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading