Kanpur News: हेड कैशियर की पत्नी में दिखा गजब का साहस, जल्दी पढ़िए पहले किसको पकड़ा और फिर दे दिया तमाचा

0
c6bddcf4-9be1-4a0c-867c-e89d17373be9

#image_title

कानपुर कमिश्नरेट के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में एक साहसी महिला ने लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना किदवई नगर बी ब्लॉक में सोमवार शाम को हुई, जब हेड कैशियर की पत्नी रश्मि अग्निहोत्री किटी पार्टी से लौट रही थीं।

विवरण से आगे पढ़िए पूरी वारदात कैसे हुई 

रश्मि अग्निहोत्री अपनी सहेली मीरा अग्रवाल के साथ ई-रिक्शा द्वारा किदवई नगर पहुंचीं और पास के आईस्क्रीम पार्लर जाने लगीं। तभी स्कूटी सवार लुटेरा उनके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की।

साहसी महिला ने लुटेरे का पीछा किया, जिसके कारण आरोपी आगे जा रही टेम्पो से टकरा गया। रश्मि ने उसकी टीशर्ट पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया।

शोर सुनकर स्थानीय लोग भी मदद के लिए आए और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान चेन बरामद कर ली गई, हालांकि हीरे का पैंडल कहीं गुम हो गया।

आरोपी पर हुई पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी की पहचान उस्मानपुर कालोनी निवासी विशाल वर्मा के रूप में की। आरोपी ने शुरू में झूठा आरोप लगाया कि पत्नी की दवाई लाने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में घटना की सच्चाई सामने आ गई।

बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading