कानपुर की काकादेव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, जानिए कौन है ये

0
c184837a-5e6c-45b5-97c9-8edfa41b6e00

कानपुर। काकादेव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त 50 वर्षीय अमित गुप्ता है, जो लंबे समय से पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने सटीक जानकारी और सतर्कता के चलते आरोपी को दबोच लिया।

लपुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अमित गुप्ता की तलाश लंबे समय से चल रही थी। कानून से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन आखिरकार काकादेव पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, लेकिन कानून की नजर से बच पाना संभव नहीं है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ़्तारी में शामिल रही यह टीम 

इस गिरफ्तारी में काकादेव थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक राजीव कुमार, महिला उप निरीक्षक अंजली और होमगार्ड मुकेश कुमार शामिल रहे। संयुक्त प्रयासों से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई।

पुलिस की हो रही सराहना

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और अपराधियों के हौसले पस्त होते हैं।

काकादेव पुलिस का यह अभियान एक बार फिर दर्शाता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तत्पर है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading