कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कांग्रेस पर बोला हमला और ब्राह्मण राजनीति पर दी सफाई

0
19b843a5-c838-4c3e-8e8e-bf888a6e5aa4

#image_title

कानपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कानपुर दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर में चुनाव आयोग को बंधक बनाकर रखा जाता था और भारत का सीधा मुकाबला पाकिस्तान से कराया जाता था। वहीं मोदी सरकार के नेतृत्व में अब भारत अमेरिका से सीधा मुकाबला कर रहा है, जो देश की बढ़ती ताकत और प्रगति को दर्शाता है।

डॉ. शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने कानपुर पहुंचे थे। सबसे पहले वे ज्योतिषाचार्य ए. दूबे पद्मेश द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने पंडित शिवाकांत के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही, वे जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्लिन वरुण के घर भी गए, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने विचार साझा किए।

अमेरिका से बताया भारत का मुकाबला

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 से पहले भारत का मुकाबला केवल पाकिस्तान से किया जाता था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में अब भारत अमेरिका से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत चौथे स्थान पर पहुंच चुका है और जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

भ्रष्टाचार कानून पर प्रतिक्रिया

डॉ. शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कानून लाने पर काम कर रही है। इसके तहत भ्रष्टाचार में पकड़े गए नेताओं और मंत्रियों की सदस्यता रद्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कानून का विरोध कर रही है, जबकि यह कानून देशहित में है।

बच्चों के ऑनलाइन गेमिंग पर प्रहार

उन्होंने बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते प्रभाव को लेकर कहा कि जुआ-सट्टा जैसी आदतों को रोकने के लिए मोदी सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है और अब उसकी जगह ऑनलाइन टीचिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

किसानों के हित में निर्णय

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में अमेरिका से टकराव लेने से भी पीछे नहीं हट रही है। उन्होंने दावा किया कि कई अमेरिकी उत्पादों को भारत में रोक दिया गया है ताकि किसानों को बेहतर अवसर मिल सके।

ब्राह्मण राजनीति पर सफाई

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भी वही करता है, यानी सभी वर्गों को जोड़कर चलना।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading