Kanpur Dehat News – गोपाष्टमी सप्ताह में शुरू हुआ आयोजन, सरकार के सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने की गौ पूजा

0
8
कानपुर देहात समाचार –  श्री राघव गोवर्धन गौशाला में दिखा आस्था का नजारा, सनातन धर्म में बताया गया गोवंश का महत्व 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर देहात जनपद

 
Kanpur Dehat News – गोपाष्टमी सप्ताह के उपलक्ष में श्री राघव गोवर्धन गौशाला, शिवली कानपुर देहात में भव्य गौ भक्ति महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव डॉ. प्रतीक सिंह जी एवं उत्तर प्रदेश गौ सेवा अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह जी द्वारा गौ माता का विधि विधान से पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। साथ में अन्य शासकीय अधिकारी एवं शहर से आए तमाम श्रद्धालु भक्तों ने गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
 
पूजा में शामिल हुए कई लोग 
 
आसपास से आए दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रीय लोगों ने गौशाला में निस्वार्थ सेवा भाव से संरक्षित गौवंश की सेवा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की कार्यक्रम में सर्वप्रथम गायों का विधिवत पूजन किया गया। तत्पश्चात हवन एवं गौशाला में विराजमान श्री गोपेश्वर महादेव जी का विधिवत श्रृंगार पूजन अर्चन हुआ सभी भक्तों के लिए भंडारे एवं प्रसादी की व्यवस्था भी सुलभता से उपलब्ध कराई गई। 
 
पढ़िए क्या बोले अशोक खुबानी 
 
इस अवसर पर श्री अशोक खुबानी जी ने बताया कि हमारे सनातन धर्म के अनुसार गौमाता ही समस्त देवी देवताओं की आराध्य हैं तथा इनकी सेवा करने से समस्त भूमंडल की सेवा हो जाती है। गौशाला का बेहतरीन एवं मॉडल प्रबंधन देखकर सचिव एवं शासन और प्रशासन के अधिकारियों ने गौशाला प्रबंधन टीम की प्रशंसा की एवं गौशाला के विस्तार हेतु शुभकामनाएं प्रदान की। 
 
यह लोग रहे उपस्थित 
 
इस शुभ अवसर पर श्री अशोक खुबानी जी, श्री संतोष खंडेलवाल जी, श्री मनोज अग्रवाल जी, श्री सुशील शुक्ला जी, डॉ. पंकज सचान जी (पशु चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात) श्री धर्म नारायण शुक्ला जी, श्रीमती अनीता दीक्षित (भाजपा नेत्री) श्री डीसी चैंपियन जी ( अधिकारी रेल मंत्रालय) श्री सुंदर दास गोरानी जी, श्री कुमार हार्डवेयर कल्याणपुर, श्री जॉनी खुबानी जी, श्री एसके गुप्ता जी, श्रीमती निशा शुक्ला जी, श्री कमल खुबानी जी एवं थाना अध्यक्ष शिवली आदि महानुभाव उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading