Kanpur News: पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, तुरंत पढ़िए किसको बनाया था 40 लाख का शिकार

0
6f1bbba0-fe8b-4e9a-ba33-537b3054c8c7

#image_title

कानपुर। उत्तर प्रदेश की कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी टेलीकॉम दुकान की आड़ में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार ठग की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है, जो यतीमखाना चौराहे पर निशा टेलीकॉम नाम से दुकान चलाता था।

ऐसे किया साइबर ठगी का खेल शुरू

दरअसल, रिटायर्ड होम्योपैथी विभाग के बुजुर्ग औसाफ अहमद मोबाइल रिचार्ज कराने आरोपी की दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान इस्लाम ने सिम खराब होने का बहाना बनाकर उनके नाम से दूसरा सिम जारी कर दिया। इसके बाद आरोपी ने औसाफ अहमद के बैंक खाते से उनकी पेंशन और फंड की राशि मिलाकर करीब 40 लाख रुपये एक मृतक के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

जांच में सामने आया कि मृतक का खाता भी आरोपी इस्लाम ही ऑपरेट कर रहा था। जब औसाफ अहमद बैंक पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

पुलिस ने दबोचा आरोपी

औसाफ अहमद की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की और दबिश देकर आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह हुई बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लाख 700 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 13 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

टीम की भूमिका रही सराहनीय

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हरेंद्र तोमर, हेड कांस्टेबल हर्मेश मिश्रा, कांस्टेबल सौरभ पांडेय, शिव नरेश, धर्मेंद्र प्रताप, महिला कांस्टेबल ललिता प्रजापति और चालक प्रवीण कुमार शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading