Kanpur News: कचहरी से फिर फरार हुआ कैदी, जानिए कौन और कैसे और क्यों पुलिस को दिया चकमा

0
5f35af1b-2717-4f45-8878-b4dc646b4339

#image_title

कानपुर कमिश्नरेट के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी के मामले में फरार चल रहा एक शातिर आरोपी अदालत में आत्मसमर्पण करने आया। हालांकि, बेल खारिज होने के बाद उसने पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया। इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़िए फरार होने वाले अभियुक्त का नाम 

जानकारी के अनुसार, नयापुरवा बगाही निवासी धर्मेंद्र वर्मा के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में चोरी और नकबजनी का मुकदमा दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के अधिवक्ता ने उसे विश्वास दिलाया था कि अदालत में सरेंडर करने पर उसे बेल मिल सकती है। इसी भरोसे के साथ शुक्रवार को धर्मेंद्र वर्मा ने चार अन्य आरोपियों के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण का प्रार्थना पत्र दाखिल किया।

बेल ख़ारिज होने के बाद उठाया कदम 

हालांकि, सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उसकी बेल याचिका को खारिज कर दिया। इसके तुरंत बाद आरोपी ने पुलिस को गच्चा दिया और कचहरी परिसर से गायब हो गया। यह घटना इतनी अचानक हुई कि मौजूद पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए और आरोपी आंखों से ओझल हो गया।

तलाशने के बाद भी नहीं हाथ लगा कैदी 

इसके बाद पुलिस ने कचहरी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, काफी खोजबीन के बावजूद आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट मोहर्रिर संध्या ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गठित की गई टीम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके अलावा, कोर्ट परिसर से आरोपी के फरार होने की घटना की जांच भी की जा रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को सुधारा जा सके।

पुलिस चौकसी पर उठे सवाल 

यह घटना न केवल पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े करती है बल्कि अदालत परिसर में सुरक्षा प्रबंधन की खामियों को भी उजागर करती है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रही है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading