कानपुर कमिश्नर पुलिस का असली चेहरा आया सामने – सिक्युरिटी गार्ड को किया सम्मानित

0
20231102_155816
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Kanpur News – यूपी की कानपुर कमिश्नर पुलिस का एक और चेहरा देखने को मिल रहा है। जिसमें न केवल मानवता की मिसाल झलक रही है बल्कि अपनी सफलता के बीच जनता से तालमेल का बड़ा उदाहरण भी पेश होता दिख रहा है। मामला था उस सिक्योरिटी गार्ड का सम्मान करने का जिसकी पहल से कमिश्नर पुलिस ने कुछ ही घंटो में अपहरण फिरौती और फिर हत्या जैसी जघन्य वारदात से परदा उठाने में सफलता प्राप्त की थी। इसके उपलक्ष्य में विभाग के अधिकारियों ने अपनी पीठ न थपथपा कर उस सिक्योरिटी गार्ड का सम्मान किया। जिसने फिरौती की चिट्ठी उसके हाथ में थमाई थी। फिर क्या था गार्ड ने बिना हिचक उस हत्यारोपी को पहचान कर पुलिस को सफलता का रास्ता दिखाया था।

 
खुशी का नहीं  ठिकाना 
 
कानपुर: रायपुरवा थाना क्षेत्र के आचार्य नगर से 10वी के छात्र का अपहरण और उसकी ह्त्या करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन हत्यारों की पहचान करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को भी पुलिस नहीं भूली। क्योकि सिक्योरिटी गार्ड की सूझबूझ से पुलिस हत्यारों तक पहुँच सकी थी इसलिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र को सम्मानित किया। 
 
डीसीपी ने की तारीफ 
 
डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि सोसाइटी के गार्ड राजेंद्र की वजह से हत्यारे पकड़ में आ सके, इसलिए उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की गार्ड ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कूटी का नंबर नोट किया था। जिसके बाद पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading