ट्रेन मैनेजरों के लाइन बॉक्स बंद करने के आदेश के खिलाफ कानपुर में विरोध प्रदर्शन
रेल प्रशासन द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से ट्रेन मैनेजरों के लाइन बॉक्स को बंद करने के लिए 9 सितंबर 2024 को जारी किए गए आदेश के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में, NCRES के महामंत्री आर. पी. सिंह के निर्देश पर कानपुर सेंट्रल स्थित जीएमसी गार्ड लॉबी में लंच समय के दौरान ड्राइवरों और ट्रेन मैनेजरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष मान सिंह ने की।
