कानपुर: बर्रा पुलिस ने किया साइबर ठगों के गैंग का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; पढ़िए कैसे करते थे ठगी

0
5063d86d-4876-4af5-89ce-4e85e5142353
कानपुर। दक्षिण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर अपराधियों के सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। बर्रा थाना पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

प्रेस कांफ्रेंस करके किया खुलासा 

डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह गैंग ऑनलाइन गेमिंग ऐप और डिजिटल अरेस्ट की धमकी के जरिए भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाता था। इसके अलावा, गिरोह हजारों लोगों को गुमराह कर उनके नाम से प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बैंक खाते खुलवाता और इन्हीं खातों से ठगी का पैसा इधर-उधर किया जाता था।

बर्रा पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया। इनमें 22 मोबाइल फोन, 3 लाख 21 हजार 220 रुपये नकद, 7 एटीएम कार्ड, एक कार और 3 बाइक शामिल हैं। साथ ही, बरामद मोबाइल फोन की जांच में लगभग 52 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन लेन-देन को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीसीपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह गिरोह मासूम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी से अर्जित धन को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पढ़िए पुलिस की सलाह 

इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस साइबर अपराधों को लेकर कितनी गंभीर है। साथ ही, नागरिकों को भी जागरूक रहना होगा ताकि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचा जा सके। लोगों को अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading