Kannauj News : सड़क हादसे में हुई युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
IMG-20231127-WA0021

( इंदरगढ़ से दर्शन राजपूत की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क हादसे में हुई युवक की मौत की सूचना घर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख गांव निवासी इलियास उम्र 35 वर्ष पुत्र शौकत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से विक्की सवार युवक की घटनास्थल पर मौके पर मौत  हो गयी। मृतक युवक बाजार में मछली बेचने का काम करता था। अपना और अपने परिवार का भरण पोषण मेहनत मजदूरी ब मछली बेचकर करता था। कलशान गांव मे युवक बाजार में मछली बेचने गया था। देर शाम घर वापस आते समय कालसन और मढपुरा के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर दुर्घटना होने पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सड़क हादसे में मृतक युवक की पहचान लाख गांव इलियास के रूप में हुई। वहीं इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक के चार बच्चे हैं। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी चांदनी सहित सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने  शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में जब इंदरगढ़ थाना प्रभारी किशन पाल सिंह से बात की तो उन्होने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई थी, मौके पर मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading