Kannauj News : महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक संपन्न, महिलाओं को किया जागरूक

0
IMG-20231025-WA0050
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज में महिला सशक्तिकरण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रबंध की मौजूदगी मे महिला सशक्तिकरण समिति की समिति की बैठक की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रबंधक उपस्थित रहे। समिति में महिलाओं को सशक्त करने के लिए उन्हें जागरूक किया गया। कस्बा इंदरगढ़ के निजी गेस्ट हाउस मे बैठक का कार्यक्रम किया गया।
समिति के प्रबंधक डॉ एके मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता सोनी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्नौज जिला अध्यक्ष मधुबाला राजपूत बके नेतृत्व मे की गयी। कन्नौज प्रभारी राकेश पाल ने महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही। वही कन्नौज जिला अध्यक्ष ने महिलाओं को जागरुक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भरोसा दिलाया। महिला सशक्तिकरण समिति की व राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता सोनी का समिति के पदाधिकारी ने पुष्प अर्पण कर स्वागत सम्मान किया। उन्होंने बताया हमारी समिति महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। वही कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मुनव्वर ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित इंजीनियर अनिल पाल ने सभी  महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के सभी पदाधिकारी ने समिति के आए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रबंधन का गर्म जोशी के साथ स्वागत व सम्मान किया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading