KANNAUJ NEWS : गिट्टी लादकर आ रहाडंफर पलटने से ग्रामीण की हुई मौत 

0
WhatsApp Image 2024-06-04 at 16.48.03

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में गिट्टी लादकर आ रहा एक डंफर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे ग्रामीण की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। म्रतक की पहचान कराए जाने के बाद उसके परिजनो को इस बात की सूचना दे दी गयी है ।  पुलिस ने म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है । तो वहीं सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँच गए और शव देखते ही कोहराम मच गया ।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज के तिर्वा में बेला तिर्वा वाया औरैया मार्ग पर अहेर गांव के निकट मौरम गिट्टी के ट्रकों का आना जाना जारी रहता है, यहीं पर मंडी होने के कारण यहां से ही व्यापारी मौरम गिट्टी की खरीददारी करके अपना कारोवार करते हैं। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे के करीब रोजाना की तरह ही एक गिट्टी लदा डंफर झांसी से आ रहा था। लेकिन जैसे ही डंफर तिर्वा बेला मार्ग पर बलनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होने से गांव के किनारे सड़क पर घर के बाहर सो रहे गांव के निवासी राजू पुत्र कन्हैयालाल को अपनी चपेट में लेते हुये पलट गया। दुर्घटना में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ ने डंफर को घेर लिया, लेकिन इस बीच चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की सहायता से पलटे डंफर में दबे ग्रामीण की शव को बाहर निकलवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। डंफर को भी पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन ग्रामीण की मौत पर रोने बिलखने लगे । परिजनो मे यह सिलसिला जारी था। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी थी।

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading