Kannauj News : असत्य पर सत्य की जीत, “रावण वध” होते ही प्रभु श्री राम के नाम के लगे “जयकारे”
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा लंकापति दशानन का वध करते ही रामलीला मैदान में जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।असत्य पर सत्य की जीत हुई । वही बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय पताका लहराई।

सौरिख नगर में स्थित रामलीला मैदान मे चल रही रामलीला का सनातन कमेटी अध्यक्ष शशांक चतुर्वेदी उर्फ ओमी ने फीता काट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा आज लंका नरेश रावण का वध कर विश्व जगत में सत्य की जीत हुई। रामलीला कार्यक्रम में आज कंचन नगरी के राजा दशानन का प्रभु श्रीराम के बीच घनघोर युद्ध हुआ। प्रभु श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य की जीत की विजय पताका फहराते हुए लंका पर डंका बजाते हुए जीत हासिल की । रावण का वध होते ही प्रभु श्रीराम के जयकारों की गूंज रही।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के द्वारा कंचन नगरी के दसभाल दशानन रावण के दस सिर काट करके युद्ध भूमि मे वीरगति को प्राप्त हुआ। रावण का वध होते ही रामलीला मैदान मे प्रभु श्रीराम के जयकारों की गूंज रही। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सुबोध शाक्य,पंकज बर्मा ,विवेक चतुर्वेदी, चेतन बजरंगी सतेंद्र शाक्य अखिलेश चतुर्वेदी रिंकू सविता ,ऋषभ तिवारी सुरेंद्र बाल्मीक ,सहित कमेटी के कई सदस्य गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रांगण का किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने रामलीला मैदान में पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी वही कमेटी के सदस्यों से ली जानकारी।इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद।