Kannauj News : बन्द पड़े बकील के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

0
WhatsApp Image 2023-11-21 at 16.49.34(1)

रिपोर्ट : आनंद चतुर्वेदी

कन्नौज जिले में चोरों ने बंद पड़े मकान के अंदर घुसकर लाखो रुपये के जेवर व गणेश लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति चुराकर ले गए पड़ोसियों ने फोन पर गृहस्वामी को चोरी की सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

सौरिख नगर के तिर्वा रोड स्थित जितेंद्र सिंह एडवोकेट पुत्र राजेन्द्र सिंह 20 नवम्बर सोमवार की सुबह अपनी मृदुला सिंह के साथ पुत्री वैष्णवी व पुत्र वैदिक व वेदांत सिंह को छोड़ने के लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियर गए हुए थे।बीती रात घर को बंद पाकर आज्ञात चोरों ने घर के अन्दर घुसकर कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर एक लाख उन्नीस हजार रुपये नगद, व सोने के जेवरात में 5अंगूठी तीन सोने की चेन,कान की झुमकी, चार चूड़ी,कान के एक जोड़ी झाले व चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन एक जोड़ी पायल,कमर पेटी एक,बिछिया चार जोड़ी सहित कीमती कपड़े चुराकर लेगये पीड़ित ने थाने में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की।

चोरों ने पड़ोसी के मकान का तोड़ा ताला

सुबह पड़ोस में रहने वाले कल्लू राठौर जब सुबह आये मकान पर आए तो ताला टूटा देख सन्न रहगये जिसकी सूचना परिजनों के साथ साथ जितेंद्र सिंह को फोन पर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते समय खाली सूटकेस बाथरूम के अन्दर पड़ा मिला जिसे पीड़ित ने अपना बताया । पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आस-पास लगे कैमरों को खगाल कर चोरो की तलाश में जुट गई।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading